फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के खिलाफ स्मृति हो सकती हैं BJP का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में राहुल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली स्मृति ईरानी को केंद्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी के खिलाफ झोंकना चाहता है। नेतृत्व पश्चिम बंगाल में महिला नेतृत्व के खिलाफ महिला को मोर्चे पर लगाने की रणनीति को कारगर मान रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार छात्र संगठनों के लगातार प्रदर्शन और अन्य मोर्चों पर स्मृति की तैनाती के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां उनके लिए खतरा देख रही हैं।

इसलिए उन्होंने स्मृति ईरानी की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की है। इसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा जल्द ही बढ़ाई जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश

शिक्षा में कथित रूप से भगवाकरण व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ वामपंथी व अन्य छात्र संगठनों के तीखे प्रदर्शनों को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की है।

माना जा रहा है कि एजेंसियों के इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़कर जेड श्रेणी की हो सकती है। किसी न किसी वजह से लगातार चर्चाओं में रहने वाली केंद्रीय मंत्री के खिलाफ हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र की आत्महत्या से भी उनके खिलाफ प्रदर्शनों की बाढ़ आ गई है।

छात्र संगठन उनके घर के बाहर भी प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें