पाकिस्तान के साथ भारत की वार्ता बेशक टूट गई है। मगर पाकिस्तान और चीन से आने वाला प्याज ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के चेहरे की रौनक लौटाएगा।
बताया जा रहा है कि संकट से निपटने के लिए जिस कंपनी ने आयात कर प्याज सप्लाई का जो जिम्मा लिया है। वह पाकिस्तान, चीन और मिश्र से प्याज लेकर भारत में आपूर्ति करेगी।
देश के प्याज संकट से निपटने के लिए किए सरकार ने 1 हजार टन प्याज के आयात को मंजूरी दे दी है। यह आयातित प्याज सरकार को 685 डॉलर प्रति टन यानि की लगभग 45 रू. किलो के दाम से पड़ी है।