फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'स्मार्ट कोच' के साथ पटरियों पर दौड़ेगी भारतीय रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेल ने अब तक लक्जरी कोच तक अपनी उड़ान भरी है, लेकिन इस दिशा में रेलवे एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। आने वाले समय में भारतीय रेल स्मार्ट कोच के साथ दौड़ती नजर आएगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट में हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से लैस यह कोच जगह पा सकता है।
विज्ञापन


ये कोच ऐसे होंगे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेंगे। इन कोच की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। कोच में सुविधाओं के नाम पर एलईडी रिजर्वेशन चार्ट होगा। बर्थों पर एलईडी इंडिकेटर लगे होंगे। यही नहीं कोच में जीपीएस आधारित अलार्म की सुविधा भी होगी।

रेल मुसाफिरों की सुविधा और सुरक्षा केलिए दिन के समय में ऑडियो सूचनाएं जारी की जाएंगी। साथ ही एलईडी पर वीडियो के जरिए सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े संदेश भी दिखाए जाएंगे। इन कोच में मॉड्यूलर बायो टॉयलेट लगाए जाने की योजना है। जिनमें सेंसर वाले टैप लगाए जाएंगे। यानी हाथ दिखाते ही इनमें से पानी निकलने लगेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक साबुन निकालने वाला यंत्र और हाथ सुखाने वाली मशीन भी लगाई जाएगी। कोच में पानी है या नहीं इसकी सूचना इंडिकेटर से मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सब कुछ ऑनलाइन होगा चेक

स्मार्ट कोच में कुछ भी खराबी होने पर यात्री को शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी। इसकी सूचना खुद-बखुद ऑनलाइन निगरानी कर रहे कर्मी को मिल जाएगी। जो उसे ठीक करवाएगा। मान लीजिए एसी खराब होता है तो ट्रेन में निगरानी करने वाले व्यक्ति को इसका पता लग जाएगा।

इसी तरह पानी खत्म होने की सूचना भी उसे मिल जाएगी। यही नहीं यात्रियों को उच्च क्वालिटी वाली रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग लगी हुई चादरें दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें