फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अब छह साल की मासूम से दरिंदगी

Sat, 27 Apr 2013 01:57 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर में मुनिया से दरिंदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर क्षेत्र में करीब छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। उसके गले पर ब्लेड से वार किए गए हैं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में भी चोट के काफी निशान हैं।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और वह एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के गले पर ब्लेड मारने के निशान हैं।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची के साथ दरिंदगी का यह मामला बदरपुर की बीआईडब्ल्यू कॉलोनी का है। कॉलोनी में करीब आठ से दस अस्थायी सुलभ शौचालय बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दरिंदा बच्ची को सुलभ शौचालय लेकर आया और उससे रेप किया। शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे बच्ची शौचालय में लहूलुहान बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


परिजन उसे एनटीपीसी में स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स भेज दिया गया। उधर, ट्रामा सेंटर में सीनियर गायनी डॉक्टर को बुलाया गया था।

डॉक्टर बच्ची की सर्जरी करने में लगे हुए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि बदरपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें