फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत

Tue, 11 Dec 2012 02:46 PM IST
गया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब एक बार फिर मौत का सबब बनी है। गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार देर रात जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मंगलवार को बताया कि शास्त्रीनगर मुहल्ला के मुसहर टोली के कुछ लोगों ने पास के ही दुकान से शराब खरीद कर पी थी। शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगी, इसी दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। बीमार चार लोगों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व 6 दिसंबर की रात भोजपुर जिले में आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें