फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का विरोध कर रही छात्राओं पर दर्ज केस हटेगा

Tue, 11 Dec 2012 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विद्याधन की सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाऐंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यह घोषणा की।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'हमारी बेटी, उसका कल' योजना में शामिल न किए जाने से आंदोलित छात्राओं ने संभल में विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद कल देर रात 40 छात्राओं समेत 190 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चौतरफा आलोचना हुई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मांग की कि छात्राओं पर मुकदमा दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'हमारी बेटी, उसका कल' योजना में लाभान्वित होने वाली छात्राओं को अंधकार में रखा गया, जिसके कारण छात्राएं आंदोलित हुईं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने योजना सशर्त लागू की है, जबकि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में हाईस्कूल पास करने वाली सभी छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया गया था।

पाठक ने कहा कि मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को छात्राओं के असंतोष की जानकारी पहले से थी इसीलिए बिजनौर की जिलाधिकारी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर नहीं जाने की हिदायत दी थी।

बहुजन समाज पार्टी ने भी छात्राओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लिए जाने की मांग की थी।

इससे पहले रामपुर में कल 'हमारी बेटी, उसका कल, योजना के तहत मुरादाबाद मंडल की छात्राओं को तीस-तीस हजार रुपए का चेक वितरित करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कुछ छात्राओं ने जमकर विरोध किया था और उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें