पिछले दो दिनों के दौरान बिहार के सीतामढ़ी में चार और मधुबनी जिले में दो लोगों को कुचलने के बाद जंगली हाथी बृहस्पतिवार को नेपाल लौट गया।
अतिरिक्त वन संरक्षक एसएस चौधरी ने बताया कि हम हाथी को सफलतापूर्वक नेपाल भेजने में सफल रहे। चौधरी ने कहा कि हाथी को मधुबनी जिले के जैननगर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रॉयल कैनाल के रास्ते नेपाल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हाथी के पैर के निशानों के जरिए कर ली गई है। चौधरी ने कहा कि सीमामढ़ी में चार लोगों को कुचलने के बाद मंगलवार को हाथी मधुबनी में प्रवेश कर गया था।