फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब पीने से छह मरे

Mon, 17 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 10 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। यह हादसा जिले के राधाबल्लभपुर गांव में हुआ। सरकारी सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इलाके के एसडीओ पार्थ आचार्य ने बताया कि कुलतली थाने के तहत आने वाले इस गांव में स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार की रात को 16 लोगों ने शराब पी थी।

शराब पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की मौत नजदीकी अस्पताल ले जाते समय हुई।
विज्ञापन

मालिक फरार

सूत्रों के मुताबिक, दो अन्य लोगों की सुबह बांगुर अस्पताल में हुई। बाकी दस लोगों को भी इसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

एसडीओ ने बताया है कि मरने वालों में से पांच लोग एक आदिवासी परिवार के थे। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। शराब दुकान का मालिक फिलहाल फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें