कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है।
हादसा राजधानी बंगलुरु से लगभग 160 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा बुधवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास उस समय हुआ, जब देवनगिरि से बंगलुरु आ रही बस में आग लग गई।
इसके बाद बस एनएच-4 पर एक खाई में पलट गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।