फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: बेगमपेट एयरपोर्ट में भीषण आग

Wed, 19 Dec 2012 12:04 AM IST
हैदराबाद/विशाखापट्टनम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भीषण अग्निकांड में आंध्र प्रदेश सरकार का एक हेलीकॉप्टर और पांच अन्य विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यह हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री के उपयोग के लिए था। बेगमपेट के पुराने हवाई अड्डे की विमानशाला में यह आग लगी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि सोमवार आधी रात के बाद यह आग लगी और जल्द ही पूरी विमानशाला में फैल गई। इस कारण शेड ढह गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने धमाके की आवाज भी सुनी। राज्य दमकल विभाग के 10 वाहनों और हकीमपेट के वायुसेना स्टेशन के कुछ अन्य दमकल इंजन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।

आंध्र प्रदेश के आधारभूत ढांचा और बंदरगाह मामलों के मंत्री गांता श्रीनिवास राव ने कहा कि अग्निकांड में राज्य सरकार का अगस्ता हेलीकॉप्टर और उड्डयन अकादमी के पांच अन्य छोटे विमानों को नुकसान पहुंचा। हम गृह सचिव जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय जांच कराकर आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे और देखेंगे कि इसमें कोई साजिश तो नहीं है।
विज्ञापन


राव ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर 2009 में करीब 63 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हमने इसका बीमा कराया हुआ था, लेकिन यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना हवाई अड्डे की विमानशाला में हुई। हम जांच कराकर सच सामने लाएंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने इस मामले में सीआईडी जांच के आदेश दिये हैं।

वर्ष 2008 में बेगमपेट हवाई अड्डे को आम यात्री सेवाओं के लिए बंद कर दिया गया था क्योंकि शहर के बाहरी क्षेत्र में शमशादाबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया। बेगमपेट हवाई अड्डे का उपयोग अब प्रशिक्षण उद्देश्यों के अलावा वीआईपी यात्रा के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें