इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जनवरी में खेली जाने वाली वन-डे सीरीज के लिए पेसर जेम्स एंडरसन और बल्लेबाज जोनाथन ट्रोट को आराम देने का निर्णय किया है। दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में क्रिस वोक्स और जोस बटलर को शामिल किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी।
चयनकर्ताओं ने दोनों खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण उन्हें आराम देने का निर्णय किया है। इससे पहले एंडरसन को पांच वन-डे मैचों की सीरीज में केवल तीन मैचों के लिए ही चुना गया था। लेकिन भारत के खिलाफ 2-1 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब उन्हें पूरी वन-डे सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रोड के चोटिल होने के बाद जो रूट को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया है जबकि इयान मोर्गन इस टीम के कप्तान की भूमिका संभालेंगे।
टी-20 टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), जोनी ब्रेयरस्ट्रो, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबैश, एलेक्स हेल्स, माइकल लंब, स्टुअर्ट मीकर, समित पटेल, जेम्स ट्रैंडवेल, ल्युक राइट, जो रूट और जेम्स हैरिस।
वन-डे टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), जोनी ब्रेयरस्ट्रो, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जेड डर्नबैश, स्टीवन फिन, क्रेग किसवेटर, स्टुअर्ट मीकर, इयान मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, जेम्स ट्रैंडवेल, क्रिस वोक्स, जोस बटलर।