फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन

Wed, 12 Dec 2012 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न सितार वादक पंडित रविशंकर का अमेरिका में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पंडित रविशंकर को सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन


उन्हें पिछले दिनों सैन डिएगो शहर के स्क्रिप्स मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह चार बजकर तीस मिनट पर उनका निधन हो गया।

पंडित रविशंकर का जन्म 7 अप्रैल, 1920 को बनारस में हुआ था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दुनिया के कई महत्वपूर्ण संगीत उत्सवों में उन्होंने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-विदेश के तमाम पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया था। उन्होंने तीन बार ग्रेमी अवार्ड प्रदान किया गया था। उल्लेखनीय है की ग्रैमी अवार्ड संगीत की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड हैं।

भारत सरकार ने उन्हें पद्मविभूषण के अलावा 1999 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मनित किया था।  

युवावस्था में अपने भाई उदय शंकर के साथ उन्होंने संगीत कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू किया था। उनकी बेटी अनुष्का शंकर भी सितारवादक हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें