घरवालों ने फेसबुक पर पाबंदी लगाई तो कोलकाता की दो चचेरी बहनें घर से ही भाग गईं। यह घटना दक्षिण 24-परगना जिले के सोनारपुर इलाके की है। 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वालीं दोनों लड़कियों के गायब होने के एक सप्ताह बाद भी अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
दोनों बहनों ने घर छोड़ने से पहले एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि इंटरनेट और सोशल साइटों पर पाबंदी की वजह से ही वे घर छोड़ कर जीवन में कुछ बनने के लिए जा रही हैं।
उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन चेन्नई में मिली थी। जो कि अब बंद हैं।