1984 के दिल्ली कैंट दंगा मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने के विरोध में सिख संगठन राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पश्चिमी दिल्ली में सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन में घुसकर उन्होंने मेट्रो ट्रेन रोक दी।
उनके प्रदर्शन से दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक समेत वैशाली-द्वारका मेट्रो रूट पर आवागमन प्रभावित हुआ है।
गौरतलब है कि दिल्ली कैंट सिख दंगा मामले में मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी कर दिया था। जिसके विरोध में दंगा पीड़ितों ने अदालत परिसर में ही प्रदर्शन किया और जज पर जूता भी फेंका।
सिख संगठनों की दलील है कि इस मामले में उनके साथ न्याय नहीं हुआ है।