फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का BJP पर हमला, निशाने पर फडणवीस

विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी तीर चलाने में माहिर शिवसेना ने एक बार फिर अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा पर हमला बोला है। इस बार निशाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं, जिनके प्रधान सचिव के चलते अमेरिका जाने वाला विमान सवा घंटे लेट उड़ा।
विज्ञापन


शिवसेना ने सवाल किया है कि क्या यह वीआईपी ट्रीटमेंट बीमार और निशक्त को भी मिल सकती है। शिवसेना ने मुखपत्र के संपादकीय में लिखा है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव प्रवीण परदेसी को परदेश जाने का सामान्य नियम भी नहीं पता।

अमेरिका का वीजा न होने के बावजूद एक व्यक्ति कस्टम और इमिग्रेशन जैसी बाधाओं को पार कर विमान में जाकर बैठ जाता है। यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने दी थी कार्रवाई की धमकी

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमेरिका से ट्वीट कर धमकी दी है विमान उड़ान में देरी के लिए इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

उसके बाद शुक्रवार को अमेरिका जाने वाले विमान में सवार दो अन्य यात्रियों ने भी ट्वीट कर फडणवीस का समर्थन करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के कारण विमान उड़ान में देरी नहीं हुई।

लेकिन शिवसेना पर मुख्यमंत्री की धमकी का कोई असर नहीं है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा नेताओं के वीआईपी कल्चर के कारण एनडीए की बदनामी हो रही है।

किस मुहूर्त में हुआ शपथग्रहण पड़ताल करें
महाराष्ट्र में भाजपा के दिग्गज मंत्री एक के बाद एक विवादों में फंसते जा रहे हैं। इस पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चुटकी लेते हुए पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि आखिरकार फडणवीस ने किस मुहूर्त में शपथ ग्रहण किया जो इतनी जल्दी उनके मंत्री विवादों में घिर गए। इसकी पड़ताल करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें