फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी पार्क से हटाया गया बाल ठाकरे का स्मारक

Tue, 18 Dec 2012 12:28 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के एक महीने बाद शिवसैनिकों ने शिवाजी पार्क में बने अपने दिवंगत नेता के अस्थाई स्मारक को सोमवार रात हटा लिया। इस अस्थाई ढांचे को हटाने की प्रक्रिया कल देर रात आरंभ हुई। इस दौरान मुंबई के मेयर सुनील प्रभु और शिवसेना विधायक दल के नेता सुभाष देसाई सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे। थे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे के दौरान ढांचे के चारों ओर लगाए गए आवरण को हटाया गया। फिर ढांचे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद मलबे को एक ट्रक में रखा गया। ढांचे को हटाने की प्रक्रिया तड़के तीन बजे तक चली। यह पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और इस ढांचे को बनाए रखने की कुछ शिवसैनिकों की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

शिवसेना सूत्रों का कहना है कि पार्टी बीएमसी की बैठक में स्मारक के लिए किसी वैकल्पिक स्थान को लेकर जोर देगी। बीएमसी पर शिवसेना का नियंत्रण है।

गौरतलब है कि शिवेसना प्रमुख बाल ठाकरे का 17 नवंबर 2012 को निधन हो गया था। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया गया था। अंतिम संस्कार वाले स्थान पर ही दिवंगत शिवसेना प्रमुख का अस्थाई स्मारक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें