फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीन साइज में कार्बन A30 से पीछे 'गैलेक्सी नोट 2'

Tue, 18 Dec 2012 12:00 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बन ने भारतीय बाजार में 5.9 इंच वाले ड्युल सिम फेबलेट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। फोन और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल होने वाले A30 की स्क्रीन के मामले में कार्बन ने सैमसंग के 'गैलेक्सी नोट 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


कार्बन का नया फोन अभी रिटेल स्टोर में तो नहीं उपलब्ध है, कुछ शॉपिंग वेबसाइट अभी इसे मुहैया करा रही है। कंपनी ने इसके स्क्रीन रिज्यूलूशन, रैम और इंटरनल स्टोरेज के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। बात करते हैं मिड रेंज वाले कार्बन A30 के फीचर्स और खासियत के बारें में।

डिस्पले
कार्बन के नए फेबलेट A30 में 5.9 इंच की मल्टीटच कैपेसिटिव स्क्रीन है। यह सैमसंग के गैलेक्सी टैब 2 (5.5 इंच) से देखने में काफी बड़ी लगती है। कार्बन ने इसकी पिक्सल क्वालिटी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कीमत के हिसाब से A30 की डिस्पले काफी लुभावना फीचर है। इससे पहले पेश हुए A101 में 800x480 रिज्यूलूशन वाली 5.2 इंच की TFT डिस्पले है।
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
नया फेबलेट A30 कार्बन A101 की तरह गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच पर आधारित है।

प्रोसेसर
कार्बन A30 में 1 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर है, 1 गीगा हर्ट्ज के प्रोसेसर ज्यादा तो नहीं है इसे ठीक कह सकते हैं। नए फेबलेट के अन्य फीचर्स के साथ 1 गीगाहर्ट्ज के प्रोसेसर पर स्पीड का संतोषजनक रहेगी, अच्छी स्पीड नहीं मिलेगी। किसी हेवी फाइल को सेव करने पर इसमें हैग होने की दिक्कत आ सकती है। हालांकि स्पीड फैक्टर रैम पर भी डिपेंड करता है। मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी
कार्बन A30 के फेबलेट होने के कारण कंपनी ने इसमें ड्युल सिम सेल्युलर कनेक्टिविटी दी है। इसके एक सिम से 3G और दूसरे सिम से 2G कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वाइ-फाइ, माइक्रो USB पोर्ट और ब्लूटूथ का भी ऑप्श्ान है।

कैमरा और बैटरी
कार्बन A30 में LED फ्लैश वाला ऑटोमेटिक 8 मेगापिक्सल का रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। A101 में 5 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2,500 mAh की दमदार बैटरी है, कंपनी ने इसके बैटरी बैकअप के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कार्बन A101 में 2,000 mAh की बैटरी है।

अन्य फीचर
कार्बन A30 में 'वॉयस असिसटेड GPS' सुविधा है, इसके द्वारा नेविगेशन के लिए वॉयस गाइडेंस मिलती है। इसमें किंगसॉफ्ट ऑफिस और एंग्री बर्ड गेम के साथ ही कई प्री इंस्टॉल ऐप भी है। प्रीपेड मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज करने और मूवी टिकट व घरेलू उड़ान बुक कराने के लिए पोपी ऐप भी दिया गया है।

कलर
बाजार में फेबलेट A30 सिल्वर कलर (व्हाइट व ब्लैक बैक पैनल) और व्हाइट कलर (ब्लैक बैक पैनल) के साथ उपलब्ध होगा। इसके साथ लैदर पाउच और अतिरिक्त बैक पैनल भी दिया जा रहा है।

कार्बन ने A30 की रैम, इंटरनल स्टोरेज और स्क्रीन पिक्सल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो समझदारी इसमें है कि कुछ समय इंतजार किया जाए और उसके बाद आप इसे खरीदें। उम्मीद है कि इसमें 1GB रैम, 8GB इंटरनल मेमोरी और 1024x600 रिज्यूलूशन के पिक्सल होंगे। सस्ते दामों में इसका स्क्रीन साइज काफी लुभाता है। फीचर्स की बात छोड़ दे तो आप कम कीमत में 'गैलेक्सी नोट 2' के लुक के मजे ले सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें