फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की दावेदारी पर अब शिवसेना का 'अड़ंगा'

Fri, 19 Jul 2013 10:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चेहरे के तौर पर पेश कर रही भाजपा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन


मोदी के सवाल पर एनडीए को अलविदा कह चुके जदयू के बाद अब शिवसेना भी उनके नाम पर ज्यादा उत्साहित नहीं दिख रही है। शिवसेना ने मोदी पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

दिल्ली में मौजूद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जो कुछ कहा उससे तो यही संदेश गया है। यहां एसोचैम के कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश का नेतृत्व करने के लिए कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप विकास का घोषणा पत्र चाहते हैं तो पहले मजबूत सरकार तो लाइये। कोई नहीं जानता कि देश कौन चला रहा है। देश को एक विश्वसनीय चेहरे की आवश्यकता है। क्या आप एक ऐसा चेहरा ढूंढ़ सकते हैं, जो इसके उपयुक्त हो।

पढ़ें:- टीम का ऐलान, मोदी की 'मुट्ठी' में भाजपा

हालांकि बाद में उन्होंने एनडीए को लेकर मीडिया से कहा कि हमारे पास कई विश्वसनीय लोग हैं। हम निश्चित तौर पर आप को वह चेहरा दिखाएंगे। ठाकरे के इस बयान को मोदी के मामले में भाजपा के लिए साफ संदेश माना जा रहा है कि वे भी मोदी के नाम पर सहमत नहीं हैं।

वैसे भी बाल ठाकरे सुषमा स्वराज को पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बता चुके थे। उद्धव भी उसी लाइन पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं क्योंकि उन्होंने मोदी को लेकर पूछे सभी सवाल टाल दिये।

ठाकरे अब शनिवार को शिवसेना की चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंन एनडीए संयोजक को लेकर चर्चा की। इस पद पर अब तक शरद यादव थे, लेकिन जदयू के अलग होने के बाद नये संयोजक की तलाश है।
विज्ञापन


ठाकरे ने लालकृष्ण आडवाणी व सुषमा स्वराज से मुलाकात की। जबकि एसोचैम के कार्यक्रम के दौरान वे राजनाथ सिंह से भी मिले। इसके अलावा वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी मिलने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें