फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की हार से क्यों खुश है शिवसेना?

Thu, 09 May 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर शिवसेना ने खुशी जाहिर की है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की यह हार दरअसल उन मराठी मानुषों की जीत है जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं।
विज्ञापन


उद्धव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठीभाषियों के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा करने में असफल रही।

उद्धव ने आशा व्यक्त की कि सत्ता संभालने जा रही कांग्रेस उन मराठी मानुषों के अधिकारों को फिर से वापस दिलाएगी।

शिव सेना की यह प्रतिक्रिया भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। प्रदेश पार्टी प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि शिव सेना की प्रतिक्रिया सुन वह आश्चर्य में पड़ गए हैं क्योंकि मराठी लोगों के खिलाफ काम तो केंद्र और कर्नाटक कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधान सभा को बेलगाम में बनाने का निर्णय भाजपा ने नहीं, कांग्रेस सरकार ने लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें