फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को शिवसेना की चेतावनी, 'कभी भी फट जाएगा कटियार बम'

Sat, 06 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ मुंबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर पर भाजपा नेताओं के बयान के बाद शिवसेना भी मुखर हो गई है। पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मन की बात’ रखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में पार्टी ने भाजपा सांसद विनय कटियार को इस मामले में ऐसा बम बताया है, जो भविष्य में कभी भी फट सकता है।

शिवसेना ने राम मंदिर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार किए बिना कोई समाधान निकालने की सलाह दी है। पार्टी ने मुखपत्र के शुक्रवार के अंक में ‘कटियार बम’ शीर्षक से संपादकीय लिखा है।
विज्ञापन

'मोदी राम मंदिर पर क्यों नहीं करते मन की बात'

इसमें कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा में घंटा नाद शुरू हो गया है। राम मंदिर पर अमित शाह के टाल मटोल करने से भाजपा के प्रखर हिंदुत्ववादियों के बीच खलबली मच गई है। उनके सामने बड़ा सवाल यह है कि अब वे क्या मुंह लेकर लोगों के सामने जाएं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 370 सांसद चुनकर आए बिना राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं है। लेकिन, कटियार ने ताल ठोंक कर एक तरह से शाह को चुनौती दे दी है। वहीं, दूसरे ही दिन प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुत्ववादियों के कान उमेठकर उन पर आंख तरेरी थी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि धार्मिक उन्माद बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि चुनाव आते ही जिस तरह से मुल्लों की दाढ़ी सहलाई जाती है, उसी तरह हिंदुत्ववादी पार्टी राम मंदिर का राग छेड़ती है। लेकिन, चुनाव के बाद उस सवाल का राम नाम सत्य हो जाता है।

विनय कटियार का बयान एक संताप के तहत आया है, क्योंकि वह अयोध्या आंदोलन के महत्वपूर्ण सिपाही थे। प्रधानमंत्री मोदी हर महीने रेडियो पर मन की बात करते हैं। इसलिए अब उन्हें चाहिए कि राम मंदिर के मामले में भी मन की बात कह दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें