फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार शिंदे को माफ करने के मूड में नहीं संघ

Fri, 22 Feb 2013 01:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू आतंकवाद के मुद्दे को भाजपा ने भले ही विराम दे दिया हो, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब भी गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को माफ करने के मूड में नहीं है। संघ ने कहा है कि शिंदे का खेद जताना ही काफी नहीं है, उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


संघ प्रवक्ता राम माधव ने कहा कि कांग्रेस के जयपुर चिंतन शिविर में शिंदे का बयान अपमानजनक व अवमानना लायक था। उन्होंने ट्वीट किया कि शिंदे को खेद जताने की बजाए माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि शिंदे ने जयपुर शिविर में कहा था कि भाजपा और संघ आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलाते हैं।

इसके बाद भाजपा समेत संघ परिवार शिंदे के खिलाफ सड़कों पर उतर आया था। विवाद बढ़ता देख शिंदे ने बुधवार रात अपने बयान पर खेद जता दिया और भाजपा ने भी उन्हें माफ कर दिया। हालांकि बृहस्पतिवार को संघ ने शिंदे को माफ करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि संसद के बाहर शिंदे अब भी संघ परिवार के निशाने पर रह सकते हैं। हालांकि भाजपा ने संघ के रुख को जायज ठहराया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे माफी मांगते तो और भी अच्छा होता। उन्होंने कहा कि संघ की पीड़ा को हम सभी समझ सकते हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि गृह मंत्री ने बिना शर्त खेद जताकर खुद को संभालने की कोशिश की है, लेकिन अच्छा होता कि वे ऐसा पहले ही कर देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें