क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप लोगों के जन्मदिन की तारीख भूल जाते हैं? अगर ऐसा होता है तो घबराने की कोई बात नहीं। पर इस घर का हाल कुछ अलग है।
मरने के 45 मिनट बाद जी उठा सांप और लिया ऐसा बदला कि...
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, इस परिवार के लोगों को अपने चारों बच्चों के जन्मदिन की तारीख को याद करने की जरूरत नहीं पड़ती। दरअसल, इस परिवार में जन्मे चारों बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन होता है।
एमिली स्क्रूघाम और पीटर डन उस समय चकित रह गए जब उन्होंने चौथे बच्चे ने 12 जनवरी को जन्म लिया। इसमें आश्चर्य की बात ये थी कि इससे पहले एमिली के तीन बच्चे भी इसी दिन जन्मे हैं।
कैमरे का ये कमाल देखने के बाद नौकरी लगने लगेगी बेकार
नवजात रेयान अपना जन्मदिन अपने पांच साल के भाई और दो साल की दो जुड़वा बहनों के साथ मनाएगा। ऐसा होना वाकई दुर्लभ है। आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि लाख में से एक मामले में ऐसा होने की उम्मीद होती है।
इस औरत को देखिए, 20 बार हो चुका है इसका गर्भपात
इस जोड़े से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना थ कि उन्हें खुद भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा।