अमेरिकी नागरिक जेनिफर जब पैदा हुई थीं तो उनके दोनों पैर ही नहीं थे। बेटी की मदद करने के बजाय उसके मां-बाप ने उसे छोड़ दिया। ऐसे में जेनिफर छोटी सी उम्र में ही अलग हो गई और उनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं था।
ऐसे में गेराल्ड ब्रिकर और शेरॉन ने जेनिफर को अपनाया और उनको आगे बढ़ने को मौका दिया। अब 27 साल की हो चुकी जेनिफर ने भी अपने आपको किसी से कम नहीं समझा और आगे बढ़ती गई।
जेनिफर को अपनाने वाले माता-पिता ने उसकी डिक्शनरी से 'नहीं कर सकती' शब्द को ही गायब कर दिया। उसे सिखाया गया कि वो सब कुछ कर सकती हैं।