फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी से मतभेदों पर क्या बोले शत्रुघ्न?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के उपचुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए सुशील मोदी को जिम्मेदार ठहराने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज किया है।
विज्ञापन


शत्रुघ्न ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी एक व्यक्ति की आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा, "मेरे सुशील मोदी के साथ कोई मतभेद नहीं है। वह मेरे निजी और राजनीतिक दोस्त हैं।"

पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने कहा, "मेरे कहने का आशय था कि सभी नेताओं द्वारा मिलकर काम किए जाने से परिणाम अच्छे आ सकते थे। बिहार में उपचुनावों पर मेरा आकलन पार्टी के हित में था।"
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सुशील मोदी को बताया निजी और राजनीतिक मित्र

एक ही दिन पहले उन्होंने बिहार उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए सुशील मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। सिन्हा ने कहा था कि वह ‘वन मैन आर्मी’ की तरह काम कर रहे हैं।

वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके सिन्हा ने कहा कि पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी करनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने फिर से आत्ममंथन करने की बात कही ताकि राज्य में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी भूमिका दी जाएगी, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें