फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री बंसल पर शरद यादव का यूटर्न, मांगा इस्तीफा

Thu, 09 May 2013 06:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रिश्वत कांड को लेकर विवादों में घिरे रेल मंत्री पवन कुमार बंसल पर अब तक मुलायम दिखने वाले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता शरद यादव का रुख भी कड़ा हो गया है। बंसल पर निशाना साधते हुए यादव ने गुरुवार को उनके इस्तीफे तक की मांग कर डाली।
विज्ञापन


शरद यादव ने कहा, "बंसल के बारे में मैंने पहले जो कुछ भी कहा था, वह उस वक्त मेरे पास उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित था, लेकिन अब मीडिया में उनके रिश्तेदारों को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें अपनी छीछालेदर और नहीं करानी चाहिए।"

गौरतलब है कि शरद यादव ने पिछले शनिवार को कहा था, "अगर किसी राजनीतिक नेता का कोई रिश्तेदार भ्रष्टाचार में शामिल हो, तो उस नेता का क्या दोष है। मैं बंसल को लंबे समय से जानता हूं वह काफी समय से संसद में हैं। अगर उनका भांजा रिश्वत ले रहा है तो इससे उनका क्या लेना देना है।"
विज्ञापन


शरद यादव के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में कई दूसरे अर्थों में भी देखा गया। खुद भारतीय जनता पार्टी भी यादव के इस बयान से असहज हो गई थी। हालांकि अब उन्होंने बंसल के इस्तीफे की मांग कर भाजपा को कुछ राहत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें