राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ने की चेतावनी दी है। गुजरात विधानसभा चुनावों में एनसीपी उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने पर शरद पवार ने नाराजगी जताई है।
गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस और एनसीपी में हुए समझौते के मुताबिक एनसीपी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार भी खड़े हुए, जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। पवार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो दोनों दलों के गठबंधन पर एक बार फिर सोचना पड़ेगा। पवार ने आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनावों कांग्रेस ने एनसीपी के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे, जिसकी वजह से राज्य भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई।