फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेप: सेना नहीं मनाएगी नववर्ष

Mon, 31 Dec 2012 12:52 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को झकझोर देने वाली दिल्ली गैंगरेप की घटना से भारतीय सेना भी सदमे में है। गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए सेना ने देशभर में नववर्ष के अपने सभी समारोह रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 दिसंबर को दक्षिण दिल्ली के मुनिरका में चलती बस में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश में लोग सडकों पर उतर आए थे। 29 दिसंबर को तड़के 2:15 बजे सिंगापुर के अस्पताल में छात्रा का मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।

सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप की शिकार छात्रा की मौत के शोक में सेना के क्लबों और देश के अन्य स्थानों पर होने वाले नववर्ष के समारोहों को रद्द कर दिया गया है। छात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना नववर्ष पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें