फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी ने करवाई थी इशरत जहां की हत्या'

Tue, 21 May 2013 12:20 AM IST
ठाणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने इशरत जहां मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। पवार ने कहा कि मोदी और उनकी पुलिस ने आतंकवाद के नाम पर निर्दोष इशरत जहां की 2004 में एक फर्जी मुठभेड़ में हत्या करवा दी।
विज्ञापन


इशरत जहां मुंब्रा की रहने वाली थी। पवार अपनी मुंब्रा यात्रा के दौरान ही मोदी पर इस तरह का हमला किया।

पवार ने कहा कि मुठभेड़ के बाद मोदी ने अपनी पुलिस की पीठ थपथपाई थी। पवार ने कहा कि इशरत बेकसूर थी। लेकिन उसे आतंकी बताया गया। अब यह मामला गुजरात सरकार का पीछा कर रहा है।

विधायक जितेंद्र अवहाद ने बाद में मुठभेड़ के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी तथा इशरत को निर्दोष सिद्ध करा गुजरात पुलिस की पोल खोली।

उल्लेखनीय है कि 15 जून 2004 को 19 वर्षीय इशरत जहां, जावेद शेख उर्फ प्रणेश पिल्लई, अमजादली अकबराली राना और जीशान जौहर को पुलिस ने अहमदाबाद के आउटर इलाके में मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का आरोप था कि यह सभी आतंकी थे और मोदी की हत्या के इरादे से अहमदाबाद गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें