केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर हमला बोलते हुए कहा कि देश ने उन्हें सम्मान एक एक्टर के नाते दिया है, मुस्लिम के नाते नहीं। उन्हें इसी रूप में फिल्म में पेश होना चाहिए, विशेष मानसिकता के साथ डायरेक्टर बनने की कोशिश न करें।
साध्वी ने शाहरुख की फिल्म के विरोध का समर्थन किया और कहा कि बेहतर होगा शाहरुख भारत में रहकर भारत की ही बात करें। शनिवार को मथुरा आई केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रेस से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खां सपा की नौका डुबोने का काम कर रहे हैं।
संत समाज के खिलाफ बोलना आजम खां की हिस्ट्री बन गई है। जनता प्रदेश सरकार से चार साल का हिसाब न मांगे इसलिए ध्यान भटकाया जा रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि 2017 में भाजपा अपने दम पर ही चुनाव लड़कर सत्ता में आएगी।