फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं नहीं खाता गोमांस, न कभी खाऊंगा: हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गोवंश हत्या पर प्रतिबंध लगाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि वह गोमांस नहीं खाते और कभी खाएंगे भी नहीं। शाहनवाज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गोवंश हत्या बंदी कानून लागू कर आदर्श स्थापित किया है। इसी तरह हर राज्य की सरकारों को गोवंश हत्या पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है।
विज्ञापन


शनिवार को महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने कहा कि गोवंश हत्या बंदी के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए क्योंकि समाज में एकता के लिए दोनों ओर से पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे देश में सांप्रदायिक सद्भावना बढ़े।

'देश संविधान से चलता है'

शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री अब्बास नकवी के उस विवादित बयान को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन्हें बीफ खाना है, वह पाकिस्तान चले जाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसी व्यक्ति को दूसरे देश में भेजने का कोई अधिकार नहीं है।  देश संविधान से चलता है। हुसैन ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी के नेताओं का नजरिया अलग-अलग हो सकता है, लेकिन हमारा मकसद एक ही है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोवंश हत्या कानून लागू होने से मुस्लिम बेरोजगार नहीं होंगे। केंद्र सरकार मनरेगा, मेक इन इंडिया और कौशल्या विकास मंत्रालय की ओर से रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

'भाजपा ने कभी नेहरू की शेरवानी पर टिप्पणी नहीं की'

राहुल गांधी की ‘सूट-बूट की सरकार’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि इस तरह की आलोचना यह दर्शाती है कि कांग्रेस ‘दिशाहीन’ हो गई है। पार्टी ने दावा किया कि उसने कभी यह टिप्पणी नहीं की कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू क्या पहनते थे।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है। मैंने कभी राहुल को संसद में 10 मिनट से ज्यादा बोलते हुए नहीं सुना। लेकिन वह बैंकाक से लौटने के बाद ऊर्जावान दिख रहे हैं। वह अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने में कर रहे हैं। जब आपके पास टिप्पणी करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता है तो आप लोगों के कपड़ों पर बात करना शुरू कर देते हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस प्रधानमंत्री के कपड़ों पर टिप्पणी करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। क्या हमने कभी कहा कि जवाहर लाल नेहरू किस तरह की शेरवानी पहनते थे? हमने कभी भी कांग्रेस अध्यक्ष के कपड़ों की चर्चा नहीं की।’ शाहनवाज ने कहा, ‘कांग्रेस चाहे या न चाहे, देश तरक्की करेगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें