चलती कार में रंगरलियां मनाना एक युवक और युवती को महंगा पड़ गया। कार अचानक अनियंत्रित होकर रांग साइड हुई और सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है।
हादसा असम हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित कठिना पुल के पास हुआ। पीलीभीत की ओर से एक कार पूरनपुर की ओर जा रही थी। अचानक ही कार कठिना नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर रांग साइड में आ गई। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार चला रहे पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी 30 वर्षीय यासीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ अगली सीट पर बैठी पूरनपुर की ही दूसरे समुदाय की 28 वर्षीय युवती घायल हो गई।