फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा पर केजरीवाल ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 05 Oct 2012 06:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीयल इस्टेट कंपनी डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को बिना ब्याज के 65 करोड़ रुपए का लोन दिया। वाड्रा को कंपनी ने 10 करोड़ का फ्लैट 75 लाख रुपए में दे दिया। उनका आरोप है कि डीएलएफ को इन देनदारियों से फायदा हुआ। 5 सालों में यह कंपनी 50 लाख से 500 करोड़ की हो गई।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पेशे से एक व्यवसायी हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाए कि रॉबर्ट वाड्रा ने तीन साल पहले अपनी संपत्ति 50 लाख रुपए बताई थी, जबकि उन्होंने इन तीन सालों में 300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी। केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने कहा कि डीएलफ बिना किसी फायदे और बैंक गारंटी के वाड्रा को लोन या प्रॉपर्टी क्यों बेच रही है, इसकी जांच होनी चाहिए।

प्रशांत भूषण ने बताया कि वाड्रा और उनकी मां के नाम पांच कंपनियां हैं। उन्होंने बताया कि डीएलएफ ने 65 करोड़ रुपए का कर्ज बिना किसी ब्याज के वाड्रा को दिया। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने वजीराबाद में 350 एकड़ जमीन भी सस्ते दामों डीएलएफ को दे दी। डीएलएफ ने यहां पर अपने मकान बनाए जिसमें से सात फ्लैट वाड्रा के नाम हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत बिल की मांग कर रहे केजरीवाल और उनके साथियों ने पहली बार सोनिया गांधी के परिवार पर सीधा हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें