फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को शीला ने दी नसीहत

Fri, 05 Oct 2012 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी कीमतों पर हो रही आलोचना के बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली वासियों को पानी और बिजली के इस्तेमाल को लेकर नसीहत दे दी है। शीला दीक्षित ने कहा है कि अगर दिल्ली के लोग पानी व बिजली का इस्तेमाल किफायत से नहीं करते हैं तो दाम इसी तरह बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को यह समझना चाहिए की अगर उनका बिल बढ़ा है तो दिल्ली सरकार का बिल भी ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने कहा कि पहले दिल्ली सरकार रोजाना 1900-2000 मेगावॉट के बीच बिजली खरीदती थी पर अब हमें 5000 मेगावॉट बिजली खरीदनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली और पानी की कीमत तो बढ़ेगी ही। उधर, मुख्यमंत्री के इस बयान की विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार पर जनता के साथ विश्वासघात करने और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली वालों के साथ विश्वासघात हुआ है और सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कीमत बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सामान्यतौर पर तो किसी चीज की खपत बढ़ने पर उसके दामों में कमी होती है लेकिन दिल्ली सरकार का बिजली को लेकर रवैया हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें