आसाम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोशल मीडिया पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उन्होंने फेसबुक पर यह पोस्ट किया था।
आसाम के कर्बी आंगलॉन्ग जिले के डीएसपी अंजन बोरा ने बांग्लादेशी शर्णार्थियों के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट किया था। इनके पोस्ट ने धीरे-धीरे विवाद के रूप ले लिया जिससे राजनीति गरमा गई। सोशल मीडिया पर बोरा के फॉलोवरों की संख्या काफी ज्यादा है।
उन्होंने अपने पोस्ट में मुस्लिमों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना 'अजान' को रोकने की बात कही। इसके अलावा पोस्ट में यह भी दावा किया कि उन्होंने कई रफिकुल इस्लाम जैसे कई अल्पसंख्यकों को मार है। रफिकुल बोडोलैंड क्षेत्रीय स्वायत्तशासी जिलों में कांग्रेस का सदस्य था।