फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा की मौत का पेंच फंसा, जहर से मौत!

Tue, 21 Jan 2014 07:51 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से हुई है। इसका जिक्र सुनंदा की मौत मामले की जांच कर रहे सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने पुलिस को जहर के कारणों का पता लगाने तथा हत्या और सुइसाइड के नजरिये से मामले की जांच करने को कहा है।

अहम बात यह है कि अपनी रिपोर्ट में एसडीएम आलोक शर्मा ने सुनंदा की मौत में उनके परिवार के किसी सदस्य पर संदेह नहीं जताया है।

पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टरों ने कहा था कि सुनंदा की मौत आकस्मिक और अस्वाभाविक है। इसकी वजह दवा का ओवरडोज है, इसे ड्रग प्वॉइजनिंग (दवा का जहर) कहा जा सकता है। 

52 वर्षीय सुनंदा पिछले शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में अपने कमरे में मृत पाई गई थीं। सुनंदा को अपने पति शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के बीच अफेयर का शक था। इसके चलते सुनंदा
विज्ञापन

और तरार के बीच ट्विटर पर काफी नोकझोंक भी हुई थी।    

एम्स सूत्रों का कहना है कि एसडीएम को सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनंदा के दोनों हाथों में एक दर्जन से अधिक जख्मों और बाएं गाल में हल्के खरोंच के निशान पाए गए थे।

हालांकि रिपोर्ट में जख्मों को मौत की वजह नहीं माना गया था। रिपोर्ट के अनुसार सुनंदा के पेट से जो भोजन के सैंपल लिया गया था, उसके अनुसार सुनंदा ने कुछ नहीं खाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवसाद रोधी दवा के दो स्ट्रिप होटल के कमरे से बरामद हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें