फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: मेधावियों के पास एक और मौका

Mon, 21 Jul 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में अमर उजाला फाउंडेशन ने इस साल से छात्रवृत्ति शुरू की है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ा दी गई है।

पात्र विद्यार्थियों के पास अब सात दिन का और मौका है। छात्रवृत्ति के नियम और शर्तें पूर्व की ही तरह हैं। विद्यार्थी अपने निकटतम अमर उजाला कार्यालय जाकर खुद फॉर्म जमा कर सकते हैं या डाक से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनूठी पहल का लाभ कक्षा नौ से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं।

लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 225 मेधावियों को 15 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। तो फिर इंतजार किस बात का... अगर आपके पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हैं और आप सारे नियम पूरे करते हैं तो फटाफट पंजीकरण कराएं।

छात्रवृत्ति का पंजीकरण फॉर्म और नियम तथा शर्तों की पूरी जानकारी www.amarujala.com पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें