फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने भेजा ममता बनर्जी को नोटिस

Fri, 19 Oct 2012 02:40 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित नियुक्ति के पक्षकार मामले में नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमे स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सलाहकार के रूप में सुकुमार मुखर्जी की विवादित नियुक्ति से संबंधित मामले में पक्षकार रूप में बनर्जी का नाम हटाए जाने को चुनौती दी गई थी। इस संबंध में न्यायमर्ति आर.एम. लोढ़ा और अनिल आर. दवे की पीठ ने नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी मांगी है कि बनर्जी को याचिका में एक पक्ष क्यों न बनाया जाए।
विज्ञापन


लेकिन पीठ ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि इस नोटिस का अर्थ यह नहीं समझा जाना चाहिए कि बनर्जी के खिलाफ लगाए गए आरोप विश्वसनीय हैं। गौरतलब है कि याचिकाकर्ता कुणाल सहा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत याचिका में एक पक्षकार के रूप में बनर्जी का नाम हटा दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें