फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सत्या का सानिया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के प्रशंसक सत्या नडेला के माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ घोषित होते ही पिछले पांच महीने से इस पद के लिए चल रही तलाश पूरी हो गई। बिल गेट्स और स्टीव बॉमर के बाद नडेला माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनने वाले तीसरे व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ़्ट के प्रमुख बिल गेट्स ने सीईओ के रूप में उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा, "माइक्रोसॉफ़्ट के सामने आज पहले से कहीं ज़्यादा चुनौतियां हैं लेकिन हमारे सामने ढेरों मौके भी हैं और मुझे खुशी है कि उन मौकों को हासिल करने के लिए हमें एक मजबूत नेता मिला है।"

नया पद ग्रहण करते हुए नडेला ने माइक्रोसॉफ़्ट के सभी कर्मचारियों को एक ईमेल लिखा।

सत्या का सानिया मिर्जा कनेक्शन

इस मेल में सत्या ने यह भी बताया कि ‘मैं कौन हूं।’

उन्होंने अपने बारे में कहा, 'मैं 46 साल का हूं। 22 सालों से शादी-शुदा हूं, मेरे तीन बच्चे हैं....जो लोग मुझे जानते हैं वे कहते हैं कि मेरी पहचान मेरी जिज्ञासा और सीखने की उत्कंठा हैं। मैं जितनी किताबें पढ़ सकता हूं उससे कहीं ज्यादा किताबें खरीदता हूं। मैं जितने ऑनलाइन कोर्से कर सकता हूँ उससे कहीं ज्यादा कोर्सों में दाखिला लेता हूं.....परिवार, जिज्ञासा और ज्ञान की भूख ही मुझे परिभाषित करते हैं।'

पिछले 22 वर्षों से माइक्रोसॉफ़्ट के लिए काम कर रहे 46 वर्षीय सत्या नडेला भारतीय मूल के अमरीकी हैं और आंध्र प्रदेश का हैदराबाद उनका गृह नगर है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी हैदराबाद की रहने वाली हैं।

सत्या को क्रिकेट पसंद है

क्रिकेट खेलना उनको काफ़ी पसंद था। वह अपनी स्कूल टीम के सदस्य भी रहे। नडेला इस बारे में कहते हैं, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट से मैंने टीम में खेलने और नेतृत्व के बारे में सीखा और मेरे पूरे करियर में वो मेरे साथ रहा।'

उन्हें टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद है। वह कहते हैं, 'दुनिया में कोई भी खेल इतने लंबे समय तक नहीं खेला जाता। मुझे ये काफ़ी पसंद है। ये बिल्कुल किसी रूसी नॉवेल पढ़ने जैसा है।' सीईओ बनने से पहले वह माइक्रोसॉफ़्ट के क्लाउड एंड एंटरप्राइज़ इकाई के वाइस प्रेसीडेंट थे। जुलाई, 2013 से ही नडेला कंपनी के कम्प्यूटिंग प्लेटफॉर्म्स, डेवेलपर टूल्स और क्लाउड सर्विसेज़ से जुड़ी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।

साल 1967 में जन्मे सत्या की शिक्षा भारत और अमरीका में हुई है। उन्होंने अपना करियर सन माइक्रोसिस्टम से शुरू किया था।
विज्ञापन

1992 में माइक्रोसॉफ़्ट से जुड़े

सत्या साल 1992 में माइक्रोसॉफ़्ट से जुड़े और तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे। उन्हें कंपनी की बड़ी ज़िम्मेदारियां दी गईं और बिंग सर्च इंजन की टीम उन्हीं की कमान में थी।

माइक्रोसॉफ़्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कर्नाटक के मंगलौर विश्वविद्यालय से साल 1988 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मिलवॉकी विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर किया फिर वहीं के शिकागो विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। युगांधर साल 2004 से 2009 तक भारत के योजना आयोग के सदस्य थे। सत्या नडेला शादी-शुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं। वह इस वक़्त अमरीका के बेलेव्यू में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें