फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की हालत नाजुक, भारत लौट रही हैं बहन

Tue, 30 Apr 2013 05:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में भर्ती सरबजीत के जीवित रहने की आशा अब खत्म हो चली है क्योंकि सरबजीत की बहन से पाकिस्तानी डाक्टरों ने ब्रेन डेड होने की स्थिति में लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाने पर चर्चा की है।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि 49 साल के सरबजीत ब्रेन डेड हो चुके हैं और जीवन रक्षक उपकरण के सहारे हैं।

सरबजीत के दिमाग में खून का जमाव

उधर, सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर कल बाघा बार्डर के रास्ते भारत लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि सरबजीत की छोटी बेटी की तबियत अचानक खराब हो गई है।

पढ़ेः 'मलाला का इलाज विदेश में, तो सरबजीत का क्यों नहीं?'

उल्लेखनीय है कि सरबजीत पर शुक्रवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में हमला हुआ था, जिसके बाद से वह जिन्ना अस्पताल में भर्ती हैं।

पढ़ेः खिड़की से सरबजीत की बेटियां चिल्लाती रहीं पापा-पापा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 1990 में हुए बम हमलों में सरबजीत को दोषी ठहराया गया था, जिसमें 14 व्यक्ति मारे गए थे। सरबजीत के परिवार का कहना है कि वह गलत पहचान का शिकार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें