फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह के भाजपा में जाने की खबर प्रायोजित : कांग्रेस

Fri, 15 Nov 2013 02:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर से सांसद संजय सिंह की भाजपा में शामिल होने की खबर को लेकर कांग्रेस ने दो टूक कहा है कि उनके किसी दूसरे दल या फिर भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर प्रायोजित है। वह पार्टी के सांसद हैं और रहेंगे। मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने खुद फोन पर बात कर संजय से सफाई मांगी।

उन्होंने कहा है कि इस तरह की खबर बेबुनियाद है। वह एक शादी समारोह में थे। जहां उनकी कुछ भाजपा नेताओं से बातचीत हुई। इसी बात को कुछ लोगों ने दूसरे तरीके से पेश करते हुए ये खबर उड़ा दी कि वह भाजपा में जाने वाले हैं।
विज्ञापन


मिस्त्री के मुताबिक संजय सिंह जब खुद सफाई दे चुके हैं तो अब इस मामले में कुछ बचा नहीं है। कुछ लोग ऐसी खबर उड़ाकर कांग्रेस को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं।

दरअसल, संजय सिंह की कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। सुल्तानपुर और रायबरेली से लेकर दिल्ली में पिछले एक दो सालों से इस बात की चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मगर हर बार उन्होंने इस बात को नकारा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें