संजय दत्त को जेल से एक महीने की छुट्टी फिर मिल गई है। लेकिन इस दफा संजय दत्त जेल से झूठ बोलकर निकले हैं।
संजय दत्त ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया था कि उनकी पत्नी बीमार हैं और उन्हें उनकी तीमारदारी करने की जरूरत है। जेल प्रशासन ने उनकी अपील मानकर उन्हें एक महीने का पेरोल दे दिया।
संजय दत्त को फिर मिली 30 दिन की पेरोल
लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। संजय दत्त की पत्नी बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह गुरुवार की शाम आर राजकुमार फिल्म की पार्टी में देखी गईं।
पीली टीशर्ट और जींस में आईं मान्यता ने सूत्रों के अनुसार वहां फिल्म के गाने पर डांस भी किया। अब ऐसे में सवाल यह है कि मान्यता की ऐसी कौन सी गंभीर बीमारी है जिसके चलते संजय दत्त को छुट्टी लेनी पड़ी।
मालूम हो कि संजय दत्त इस समय पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें यहां करीब तीन साल बिताने हैं।