फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना भाई ने दी पेरोल बढ़ाने की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ रहने के लिए पैरोल की अवधि एक महीने और बढ़ाने की अर्जी दी है। दिल और लिवर की बीमारी से पीड़ित मान्यता का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले संजय को एक-एक महीने के लिए दो बार पैरोल मिल चुकी है।

1993 बम धमाकों के सिलसिले में 42 महीने की कैद की सजा भुगत रहे संजय को अक्तूबर में पूरा महीना घर में व्यतीत करने के बाद 21 दिसंबर को दूसरी बार पुणे के येरवदा जेल से एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था।

पत्नी मान्यता की हुई है सर्जरी

संजय दत्त को 21 जनवरी को जेल वापस लौटना था लेकिन उन्होंने एक और महीने के लिए पैरोल की मांग की थी, जिसे अधिकारियों ने मंजूरी दे दी थी। अब उन्हें 21 फरवरी तक जेल वापस लौटना है लेकिन एक बार फिर उन्होंने पैरोल की अवधि बढ़ाने की गुजारिश की है।

उन्होंने अपनी अर्जी में कहा कि उनकी पत्नी का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है, इसलिए उसकी देखभाल के लिए वह घर पर रुकना चाहते हैं। बॉलीवुड एक्टर ने पैरोल की अवधि बढ़ाने के लिए पुणे के डिवीजनल कमिश्नर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पेरोल से पहले पार्टी में देखी गईं थी मान्यता

पेरोल पर छूटने से पहले भी संजय दत्त काफी व‌िवादों में रहे थे। दरअसल पेरोल पर आने से पहले मान्यता एक पार्टी में द‌‌िखाईं दी थी। जबक‌ि संजय दत्त ने पेरोल की अर्जी में उनको बीमार बताया था।

काफी व‌िवाद के बाद संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा था क‌ि वाकई मान्यता काफी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। फ‌िलहाल संजय दत्त 20 फरवरी तक पेरोल पर छूट हैं और पहले से ही उन्होंने पेरोल बढ़ाने की अर्जी दायर कर रखी है।

कमिश्नर ने मुंबई की खार पुलिस को संजय दत्त द्वारा अर्जी में बताई गई वजहों की पुष्टि करने को कहा है।

सूत्रों का कहना है कि खार पुलिस जल्द ही इस बारे में पुणे के डिवीजनल कमिश्नर को जवाब भेजेगी। दिल और लिवर की बीमारियों से पीड़ित मान्यता को जनवरी में परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें