नरेंद्र मोदी सरकार के साथ विवादित मुद्दों पर एक राय बनाने के लिए संघ, सरकार और भाजपा के बीच होने वाली समन्वय बैठक सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में होगी।
सूत्र बताते हैं कि यह बैठक दो से चार सितंबर तक चलेगी। इसमें सरकार के साथ विवाद के विषयों पर चर्चा होगी। धर्म के आधार पर जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक होने और बिहार चुनाव के मद्देनजर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
वहीं मोदी सरकार के आर्थिक एजेंडे की थम रही रफ्तार के अलावा देश के कृषि संकट पर भी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार आने के बाद संघ और सरकार के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस बात की सहमति पहले ही बन चुकी है कि विवाद के मुद्दों को बैठ कर सुलझाएंगे।