यूपी के बागपत में छात्रा साक्षी चौहान की हत्या की दुखद घटना में खिंदौड़ा पहुंचे सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। लोगों ने इस केस में पुलिस के अभद्र व्यवहार और एसपी द्वारा बच्ची पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत की तो वह भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ऐसे एसपी को गांव में घुसने ही क्यों दिया।
साक्षी चौहान का शव मिलने के तीसरे दिन खिंदौड़ा गांव पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम पुलिस अफसरों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर भड़क उठे। उन्होंने, गांव के लोगों से कहा कि बच्ची पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एसपी को गांव में क्यों घुसने दिया? क्या तुम्हारा खून, पानी हो गया है?