फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े सपा-भाजपा नेता, गोलियां चली

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भूखली गांव में बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बेटे पूर्व विधायक अरुण यादव और पवई के पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता बृजलाल यादव के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाई। इसी बीच किसी ने सपा नेता की राइफल भी तोड़ दी। घटना के बाद अरुण अपने समर्थकों को लेकर निकल गए, जबकि फूलपुर से सपा विधायक विधायक श्याम बहादुर यादव कार्रवाई के लिए दबाव बनाते रहे।

उधर विवाद के बाद एसपी दयानंद मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद और उनके पुत्र समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूर्व सांसद के भतीजे को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से एक राइफल, दो बंदूक और एक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन


पवई में ब्लाक प्रमुख का पद सुरक्षित होने पर पूर्व प्रमुख बृजलाल यादव अपने एक समर्थक सुभाष राम की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव लड़ा रहे हैं, वहीं पूर्व विधायक अरुण यादव अपने यहां काम करने वाली एक महिला का समर्थन कर रहे हैं।

बुधवार की शाम बृजलाल यादव अपने समर्थकों के साथ भूखली गांव निवासी रिश्तेदार और पूर्व बीडीसी रामबिलास यादव के दरवाजे पर गांव के बीडीसी पति प्रह्लाद राम से बात कर रहे थे। तभी अरुण यादव वहां पहुंच गए और बीडीसी पति को बैठाने पर एतराज जताया। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों नेता एक दूसरे से भिड़ गए।
विज्ञापन

गांव में मच गई अफरा-तफरी

यह देख उनके समर्थक हवा में गोलियां चलाने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी दयानंद मिश्रा, एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा, एसडीएम फूलपुर, सीओ फूलपुर के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पवई थाने पर नेताओं का जमावड़ा था।

मौके पर अधिकारी भी जमे थे। इस मामले में भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, उनके बेटे पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व सांसद के भतीजे वीरेंद्र यादव, लालमन यादव, शैलेंद्र यादव, रवींद्र यादव, जयशंकर यादव, राजेश यादव, कृपा यादव और संजय सिंह के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें वीरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है। इसके पास से एक राइफल दो बंदूक और एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को मौके से दर्जन भर खोखे भी मिले हैं।

सुभाष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जेल भेजा जाएगा। बरामद असलहे की जांच करा कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।   
- दयाशंकर मिश्र, पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें