मुंबई बम ब्लास्ट मामले में दोषी याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वालों में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व एआईएमआईएम के नेता ओवौसी ने भी याकूब के फांसी का विरोध जताया था।
सलमान ने ट्वीट करके कहा है कि 'टाइगर के लिए भाई फांसी पर चढ़ रहा है. किधर है टाइगर।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'एक निर्दोष मारा जाएगा तो ये इंसानियत का कत्ल होगा'। 'अगर फांसी देनी है तो टाइगर को पकड़कर फांसी दो, उसके भाई को नहीं।' सलमान ने कहा, 'तीन दिन से ट्वीट करना चाहता था। लेकिन डर रहा था। इसमें एक शख्स का परिवार शामिल है।
भाई को मत लटकाओ, उस लोमड़ी को फांसी दो, जो भाग गया है। साथ ही टाइगर पर जमकर बरसते हुए सलमान ने कहा, 'किधर छुपा है टाइगर? ये कोई टाइगर नहीं है, बिल्ली है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ सकते।'
सलमान ने कहा, 'कौन सा टाइगर, किसका टाइगर, किधर है टाइगर। समझ रहा है टाइगर। क्या सोच कर नाम दिया था और क्या मायना निकाल लिया उसका।' सलमान ने ये भी कहा कि 'टाइगर की ही कमी तो है इंडिया में। टाइगर को लाओ। हम तो अपनी फैमिली पर मर जाएं।टाइगर तुम्हारा भाई कुछ दिनों में तुम्हारे लिए मर जाएगा। भाई हो तो ऐसा।'
नवाज से सलमान की गुजारिश
सलमान ने टाइगर पर अपने गुस्से का इजहार करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी गुजारिश की, सलमान ने लिखा, 'अगर टाइगर मेमन आपके मुल्क में है तो प्लीज बता दीजिए।'
वहीं मामले की गंभीरता पर सरकारी वकील उज्जवल निकम ने सलमान के ट्वीट पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक करार देते हुए कोर्ट का अपमान बताया। उध्ार,सलमान पर मुश्किल बढ़ती देख उनके पिता सलीम ने कहा कि ये महज उसके विचार हैं, हर आदमी को अपनी राय रखने का हक है। वह मामले में ज्यादा नहीं जानता इसलिए उसकी बात को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि याकूब ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास दया याचिका दी है। इसके अलावा उसने टाडा कोर्ट से जारी डेथ वारंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर की है।
Sharif Saab ek darkhaust hai k agar yeh aap k mulkh mein hai toh plz iktila kar deejiyeh.— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 25, 2015
been wanting to tweet Tis fr 3 days n was afraid to do so but it involves a man's n family. Don't hang brother hang tha lomdi who ran away— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 25, 2015