फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया सिर्फ राहुल की नहीं पूरे देश की मां'

Wed, 11 Dec 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार राज्यों में मिली करारी हार से सबक लेने की बजाय कांग्रेसी नेता चापलूसी करने में तल्लीन हैं। इसी सिलसिले को बढ़ाते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने तो हद ही कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश की मां तक करार दिया।

खुर्शीद ने कहा कि सोनिया गांधी केवल राहुल गांधी की ही नहीं बल्कि हमारी भी मां हैं, वह सारे देश की मां हैं। खुर्शीद ने यह टिप्पणी पार्टी नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

अय्यर ने कहा था कि राहुल गांधी अगर पीएम पद के उम्मीदवार नहीं बनते हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। खुर्शीद इससे पहले भी सोनिया के गुणगान में विवादित बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली के बटला हाउस कांड में मारे गए मुस्लिम युवकों की तस्वीर देखकर सोनिया गांधी रो पड़ी थीं। बयान पर बवाल मचने के बाद केंद्रीय मंत्री तुरंत पलट गए थे।

वैसे कांग्रेस नेताओं द्वारा चापलूसी राग गाया जाना कोई नई बात नहीं है। बात बात पर पार्टी नेता गांधी परिवार को लेकर अपनी वफादारी साबित करने के लिए ऐसे बयान देते रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक चुनावी रैली में कहा था कि उनकी औकात तो कुछ है ही नहीं। वह तो गांधी परिवार के नौकर हैं। उनकी बदौलत ही वह यहां तक पहुंच पाए।

कर्नाटक के मौजूदा राज्यपाल हंसराज भारद्वाज भी कुछ इसी तरह का बयान दे चुके हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा था कि यदि सोनिया गांधी कहें तो वह पार्टी कार्यालय में झाड़ू पोंछा भी लगाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें