फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना मामले में हाई कोर्ट गए सलमान

Mon, 26 Aug 2013 01:52 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने अपने खिलाफ अवमानना मामले में दर्ज शिकायत को खारिज करने के लिए बांबे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर जस्टिस केयू चांदीवाल सोमवार को सुनवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर शिकायत में अपने खिलाफ प्रकरण संबंधी कोर्ट के आदेशों को अपनी वेबसाइट में डालने के लिए सलमान पर कार्रवाई की मांग की गई है।

सलमान ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने वेबसाइट सिर्फ इसलिए बनाई ताकि मीडिया प्रकरणों के संबंध में गलत खबर नहीं दे सके।

उन्होंने कहा कि प्रकरणों की सही जानकारी देने के लिए कोर्ट के आदेशों को वेबसाइट में डाला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें