फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफटीआईआई छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान

Fri, 17 Jul 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्रों को हड़ताल खत्म करने का नोटिस मिलने के एक दिन बाद ही सलमान खान का साथ मिल गया है।
विज्ञापन


खान ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि गजेंद्र चौहान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं आंदोलन कर रहे छात्रों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

गजेंद्र चौहान की चेयरमैन पद पर नियुक्ति के खिलाफ बॉलीवुड के कई सितारे एक-एक कर छात्रों के पक्ष में अपनी बात कह चुके हैं।

सुननी चाहिए छात्रों की बात

वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दकी, अनुपम खेर, फिल्म निर्माता कुंदन शाह जैसे कई लोगों ने चौहान को पद से हटने की सलाह दी है।

अब इसी कड़ी में नया नाम सलमान का जुड़ गया है। अब तक पूरे विवाद से दूर रहे सलमान ने कहा है कि चौहान को छात्रों की बात सुननी चाहिए क्योंकि उन्होंने ही हमारी कीमती इंडस्ट्री बनाई है।

उन्होंने चौहान को छात्रों का ख्याल रखने की बात कही है। दूसरी ओर एफटीआईआई के छात्र संगठन (एफएसए) ने संस्थान के नोटिस जारी करने को अन्याय करार दिया है।

नोटिस से चिंतित हैं छात्र!

एफएसए के प्रतिनिधि विकास उर्स ने कहा कि हड़ताल में शामिल करीब 200 छात्रों को निष्कासन का डर दिखाने वाले नोटिस से वे लोग चिंतित और दुखी हैं।

छात्र कैंपस में किसी गैरकानूनी गतिविधि में नहीं शामिल हैं। इसलिए उन्हें निष्कासन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देना अन्याय है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को अधिक संवेदनशीलता से हल करने की उम्मीद जताई।

बताया कि मामले को बातचीत द्वारा सुलझाने के लिए कई बार संपर्क करने के बावजूद सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

महाभारत के साथी गजेन्द्र के साथ

दूसरी ओर एफटीआईआई टीचर्स एसोसिएशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर वर्तमान गतिरोध खत्म करने के लिए कदम उठाने की गुजारिश की है

लेकिन ऐसा नहीं है कि गजेंद्र चौहान को हर तरफ से विरोध ही झेलना पड़ रहा है। ‘महाभारत’ के उनके साथी खुलकर उनके पक्ष में खड़े हैं।

सीरियल में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर, कर्ण बने पंकज धीर, भीष्म पितामह के रोल में दिखने वाले मुकेश खन्ना और पांचाली की भूमिका निभाने वाली रूपा गांगुली ने ‘युधिष्ठिर’ का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें