फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा नहीं कांग्रेस ने गिरवाई थी बाबरी मस्जिद'

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजन्म भूमि- बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा ढहाए जाने की पूर्व संध्या पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्नाव पहुंचे सांसद ने कहा कि इसके लिए भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस जिम्मेदार है। जब ढांचा ढहाया गया, उस समय केद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

शनिवार को शहर के गदनखेड़ा स्थित कार्यालय पहुंचे उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

अखिलेश के कांग्रेस से गठबंधन के बयान को बताया बचकाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठबंधन के बयान को सांसद ने बचकाना करार देते हुए कहा कि वह अभी बच्चे हैं और वह सिर्फ एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह लोहिया की नीतियों पर चलने वाले नेता हैं। लोहिया ने कभी कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया तो मुलायम कैसे कर सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने आजम खां पर भी जमकर कटाक्ष किए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जन लोकपाल बिल को संसद में किसी भी हाल में पास न होने देने की भी बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें